Big NewsAlmora NewsPolitics
नगर निगम व नगर पंचायत चुनाव के लिए अल्मोड़ा में आरक्षण अधिसूचना जारी, यहां देखें सूची

नगर निगम बनने के बाद अल्मोड़ा में पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जिसके लिए तैयारियां भी जोरों पर हैं। नगर निगम अल्मोड़ा की मेयर की सीट महिला के लिए आरक्षित की गई है। इसी बीच 40 वार्डों के पार्षदों की आरक्षण अधिसूचना भी जारी कर दी गई है और नगर पालिका और नगर पंचायतों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
अल्मोड़ा में आरक्षण अधिसूचना हुई जारी
पहले अल्मोड़ा नगर पालिका थी लेकिन कुछ समय पहले ही इसे नगर निगम बना दिया गया है। जिसके बाद यहां वार्डों की संख्या बढ़ गई है। अब यहां 13 वार्ड बढ़ा कर 40 वार्ड हो गए हैं। इन 40 वार्ड के पार्षदों की आरक्षित और अनारक्षित सीटों की घोषणा भी कर दी गई है।

नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए भी लिस्ट जारी
नगर पालिका परिषद रानीखेत चिलियानौला के सात वार्डों के साथ ही जिले की तीन तीन नगर पंचायतों द्वाराहाट, भिकियासैंण व चौखुटिया के वार्डों के लिए भी स्थानों व पदों के आरक्षण की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
