गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) में पहली बार तीनों सेना- थल सेना, वायुसेना और जल सेना की महिला सैनिक शामिल होंगी। इस बार की परेड काफी खास है, क्योंकि यह महिला पर केंद्रित हैं। कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस परेड का मुख्य विषय विकसित भारत और भारत लोकतंत्र की मातृका है।
विजय चौक से इस समय शुरु होगी परेड
मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक (Republic Day 2024) गणतंत्र दिवस की परेड सुबह साढ़े दस बजे विजय चौक से शुरु होगी और कर्तव्य पथ तक जाएगी। उन्होनें कहा कि परेड कमांडर दिल्ली एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार होंगे। उन्होनें कहा कि पहली बार तीनों सेनाओं की महिला सैनिक इसमें शामिल होंगी।
परमवीर चक्र विजेता भी होंगे शामिल
इसी के साथ परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र यादव और सुबेदार मेजर संजय कुमार गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा फ्रांसीसी दल भी परेड में हिस्सा लेंगे, जिसमें भारतीय और नेपाली मूल के सदस्य भी शामिल होंगे। इसके अलावा परेड में कई विमान और वाहन शामिल होंगे। उन्होनें कहा कि परेड में टेरेन व्हीकल्स, लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल्स और स्पेशल मोबिलिटी व्हीकल्स सहित विभिन्न नई पीढ़ी के वाहन भाग लेंगे। उन्होनें कहा कि परेड का पार्ट एएलएच ध्रुव रुद्र और एलसीएच प्रचंड फ्लाईपास्ट होंगे। इसी के साथ भारतीय वायुसेना के फ्लापोस्ट में 51 विमान शामिल होंगे। इनमें लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान होंगे। साथ ही इन विमानों में 15 महिलाएं होंगी।
फ्रांस के राष्ट्रपति होंगे मुख्य अतिथि
बता दें कि इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस के दिन मुख्य अतिथि होंगे। यह छठी बार है, जब कोई फ्रांसीसी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि बने हैं। साथ ही दूसरी बार फ्रांसीसी दल गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा ले रहा है। वहीं, इस बार 13,000 विशेष अतिथियों को बुलाया गया है।