Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड से राहत भरी खबर : आज कोरोना से एक भी मौत नहीं, 65 मामले आए, 184 हुई ठीक

Breaking uttarakhand news

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना के मामलों का ग्राफ तेजी से नीचे आ गया है। बता दें कि आज प्रदेश भर से 65 मरीज कोरोना के आए हैं। अच्छी खबर ये है कि आज कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। बता दें कि आज अल्मोड़ा में 7, बागेश्वर में 2, चमोली में 3,चंपावत में0, देहरादून में 13, हरिद्वार में 11, नैनीताल मं 10, पौड़ी में 0, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में4, टिहरी गढ़वाल में 1, उधमसिंह नगर में 7, और उत्तरकाशी में 1 मामला सामने आया है। जिसके बाद प्रदेश मेें कुल मरीजों का आंकड़ा 341088 तक पहुंच गया है। आज  184 लोग ठीक होकर घर गए। और प्रदेश में अब 1319 एक्टिव केस हैं।

बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना खात्मे की ओर है। वहीं आज लगातार तीसरे दिन एक भी मौत नहीं हुई है जो की राज्य के लिए अच्छी खबर है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें