Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड : अनिल बलूनी ने भेजा ऑक्सीजन सिलेंडर का ट्रक, कल पहुंचेगा देहरादून

Relief news for Uttarakhand: Anil Baluni sends oxygen cylinder truck

देहरादून: कोरोना महामारी लगातार विक्राल रूप लेती जा रही है। कोरोना के मामले जैसे-जैसे बढ़ रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी उतनी तेजी से हो रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल पाने के कारण मरीजों की जान भी खतरे में पड़ रही है। इसको लेकर सांसद अनिल बलूनी ने सीएम तीरथ सिंह रावत से बात की थी। बात करने के बाद बलूनी चुप नहीं बैठे। उन्होंने उसी समय ऑक्सीजन सिलेंडर उत्तराखंड को उपलब्ध कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे, जो आज सफल हो गया है। उन्होंने अपनी फेसबुक वाॅल पर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि मित्रों गत दिनों मेरी माननीय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी से कोरोना के विषय पर चर्चा के दौरान उन्होंने मरीजों की संख्या के अनुपात में ऑक्सीजन सिलेंडरों की भारी आवश्यकता बताई थी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध होने पर उन्हें निरंतर रिफिल करके अधिकतम रोगियों की सेवा की जा सकती है।

मैंने निजी संबंधों और मित्रों के सहयोग से एक ट्रक ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की है। उक्त ट्रक कल कच्छ, गुजरात से चल चुका है, जो आज रात या कल प्रातः तक देहरादून पहुंच जाएगा। इस क्रम में विदेश के कुछ मित्रों ने पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध कराए हैं। साथ ही सांसद निधि से क्रय किए जाने वाले कंसंट्रेटर भी शीघ्र ही राज्य सरकार को सौंप दिए जाएंगे। मुझे आशा और विश्वास है कि आपकी हमारी भागीदारी और सहयोग से हम कोरोना को पराजित करेंगे। हर एक जीवन महत्वपूर्ण है। आप सभी सेवा और सहयोग करते हुए अपना भी ध्यान रखें।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें