बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अकसर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। आज वो सालों पुराने ‘रिचर्ड गेरे किस’ मामले को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गई है। शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे किस मामले में अब अदालत का फैसला आ गया है। केस में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को राहत मिली है।
जानें क्या है शिल्पा शेट्टी और ‘रिचर्ड गेरे किस’ मामला?
हर कोई सालों पुराने शिल्पा शेट्टी और हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे किस मामले को जानता ही है। अगर नहीं जानते हैं तो हम बता देते हैं। साल 2007 में हॉलीवुड के स्टार रिचर्ड गेरे ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को एक कार्यक्रम के दौरान किस किया था। यह किस उन्होंने सार्वजनिक रूप से बिना अभिनेत्री की इजाजत के बगैर की थी।
रिचर्ड के इस ‘किस’ ने उन दिनों खूब बवाल किया था। किस विवाद की वजह से लोगों ने दोनों ही कलाकारों को खूब ट्रोल किया था। साथ ही अभिनेत्री के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई गई। जिसमें उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया। अब जाकर शिल्पा को इस मामले में अदालत से राहत मिली है।
शिल्पा को ‘किस विवाद’ में अदालत से मिली राहत
2007 के इस मामले में मुंबई की अदालत ने अपना फैसला सुनाया। अदालत ने कहा की इस केस में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता फैलाने का कोई सबूत नहीं है। साथ ही अदालत ने कहा की अभिनेत्री ने किस नहीं किया था। बल्कि उनको ‘किस’ रिचर्ड गेरे द्वारा किया गया था इसलिए शिल्पा की इस मामले में भागीदारी नहीं है।
आगे कोर्ट ने कहा की सड़क या फिर किसी भी पब्लिक प्लेस या ट्रांसपोर्ट में महिला के साथ छेड़खानी होना या फिर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जैसे मामले में एक महिला को भागीदार के रूप में नहीं घसीटा जा सकता है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस सी जाधव ने पिछले हफ्ते अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को इस केस में आरोपी ना मानने के फैसले को बरकरार रखा था। उन्होंने कहा की उनकी तरफ से कहीं से भी अश्लीलता नहीं दिखाई दे रही है। इस केस में विस्तृत आदेश आज यानी की मंगलवार को उपलब्ध हुआ है।