Entertainment

Kapil Sharma Show में पहुंची दिग्गज अदाकारा Rekha, अमिताभ के लिए पढ़ा शेर! Video Viral

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 2’(Kapil Sharma Show Season 2) के अगले एपिसोड में दिग्गज अदाकारा रेखा (Rekha) नजर आने वाली है। काफी साल पहले एवरग्रीन ब्यूटी कपिल के शो में दिखाई दी थी। एक बार फिर अभिनेत्री शो में आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेत्री का शो से वीडियो(Rekha in Kapil Sharma Show) वायरल हो रहा है। जिसमें वो जमकर मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ ही उन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए भी कुछ कहा है।

कपिल के शो में रेखा (Rekha in Kapil Sharma Show)

कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ में अगले एपिसोड में एक्ट्रेस रेखा बतौर गेस्ट नजर आने वाली है। ऐसे में शो का टीजर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बीते दिन यानी शनिवार को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे कपिल के शो में गोविंदा, चंकी पांडे और शक्ति कपूर नजर आए थे। इसी एपिसोड के अंत में टीजर जारी किया गया था। जिसमें देखा जा सकता है कि रेशा और कपिल अमिताभ के शो कौन बनेगा करोडंपति पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। साथ ही अभिनेत्री अमिताभ का नाम भी लेती हुई नजर आ रही हैं।

https://twitter.com/TheRekhaFanclub/status/1862942662526972342

अमिताभ के लिए पढ़ा शेर

टीजर में रेखा को कपिल अमिताभ के शो का किस्सा सुनाते है। हालांकि कपिल के बताने से पहले ही रेखा जवाब दे देती है। वो कहती है, “मुझसे पूछिए, मुझे उस शो का हर डायलॉग याद है।” इसके बाद वो एक शेर सुनाती है। रेखा के इस शेर को सुनकर लोग अनुमान लगा रहे है कि ये अमिताभ बच्चन के लिए है। उन्होंने शेर कहा, “कुछ तो मिरे पिंदार-ए-मोहब्बत का भरम रख, तू भी तो कभी मुझ को मनाने के लिए आ।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें