Big NewsUttarakhand

नियामक आयोग ने टाला 23 को टैरिफ जारी करने का निर्णय, अब मार्च आखिर में बिजली की नई दरें होंगी जारी

प्रदेश में एक अप्रैल से बिजली की नई दरों का टैरिफ जारी होने जा रहा है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की ओर से बिजली की नई दरों का टैरिफ मार्च के आखिर में जारी होगा। जबकि इससे पहले आयोग ने 23 मार्च को टैरिफ जारी करने की योजना बनाई थी। लेकिन अब इस फैसले को टाल दिया गया है।

नियामक आयोग ने टाला 23 को टैरिफ जारी करने का निर्णय

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने बिजली की नई दरों का टैरिफ को 23 मार्च को जारी करने की योजना बनाई थी। लेकिन आयोग ने अब इसे टाल दिया है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग अब इसे मार्च के आखिर में जारी करेगा।

आयोग ने बैठक कर यूपीसीएल, पिटकुल, यूजेवीएनएल की ओर से भेजे गए प्रस्तावों पर जनसुनवाई के बाद अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

मार्च आखिर में बिजली की नई दरें होंगी जारी

मिली जानकारी के मुताबिक सरकार का एक साल पूरा होने के कार्यक्रमों के चलते इसे टाला गया है। हालांकि आयोग ने इसकी पुष्टि नहीं की। अब इसे मार्च आखिर में 30 या 31 को जारी किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक आयोग ने 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें