UttarakhandBig News

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद, सीएम धामी ने जताया दुख

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया है. जानकारी के मुताबिक आर्मी के ऑपरेशन के दौरान आर्मी के 48 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात कैप्टन दीपक सिंह शहीद हो गए हैं. सेना के मुताबिक इलाके में ऑपरेशन अभी भी जारी है. सीएम धामी ने जवान के बलिदान पर दुख जताया है.

सीएम धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले उत्तराखण्ड के वीर सपूत कैप्टन दीपक सिंह के बलिदान पर दुख जताया है. सीएम धामी ने लिखा जवान का ये बलिदान सदैव युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा. उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को चरणों में स्थान देने और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.

मुठभेड़ में एक आतंकी घायल

बता दें कि डोडा में एक छोटे से एनकाउंटर के बाद छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए आज इलाके की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरु किया गया है। माना जा रहा है कि शिवगढ़- अस्सार पट्टी में कहीं छिपे हुए हैं। बुधवार को सुरक्षा बलों और अज्ञात आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में कम से कम एक आतंकावादी घायल हो गया।

क्षेत्र में शोक की लहर

मुठभेड़ में उत्तराखंड के कैप्टन दीपक सिंह शहीद हुए हैं. कैप्टन दीपक सिंह मूल रुप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत के रहने वाले हैं.उनका परिवार वर्तमान में देहरादून रेसकोर्स में रहता है. 25 वर्षीय दीपक सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके निवास स्थान देहरादून में रेसकोर्स लाया जाएगा. कैप्टन दीपक 13 जून 2020 को सेना में कमीशन हुए थे. शहीद दीपक काउंटर इंसर्जेंसी 48 राष्ट्रीय राइफल्स में सिग्रनल अधिकारी के पद पर तैनात थे. पूरे क्षेत्र में उनके शहीद होने की लहर है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें