Haridwar News

लक्सर में कच्ची शराब का कारोबार, कई जगहों से 6 आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार जिले में कच्ची शराब का कारोबार जारी है। अभी तक पुलिस कई तस्करों को गिरफ्तार कर चुकी है और जेल भेज चुकी है। वहीं नशे के विरुद्ध पुलिस का अभियान जारी है। वहीं हरिद्वार की लक्सर पुलिस को सफलता हाथ लगी है।

लक्सर कोतवाली पुलिस ने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के खिलाफ देर रात अभियान चलाकर अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर कच्ची शराब बना रहे छह अभियुक्तों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वही लक्सर पुलिस ने कई सौ लीटर लहन को भी नष्ट किया है। वहीं कोतवाली इंस्पेक्टर हेमेंद्र सिंह नेगी का कहना है की कच्ची शराब बनाते हुए अलग-अलग स्थानों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें