Big NewsNainital NewsUttarakhand

सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ छापेमारी, 26 अधिकारी-कर्मचारी गायब, मचा हड़कंप

Rapid raids
हल्द्वानी में लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद आज एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने 12 सरकारी विभागों के कार्यालय में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें 26 अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले। एसडीएम की छापेमारी से सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया।

एसडीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया की आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र सहित 12 कार्यालयों में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान उन्होंने कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। जिसके बाद सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

छापेमारी के दौरान आरटीओ ऑफिस में 8 कर्मचारी, जिला प्रोबेशन कार्यालय में चार, राजकीय पशु चिकित्सालय में 3 कर्मचारी नदारद मिले। जिला उद्योग केंद्र में भी 8 कर्मचारी नदारद मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई को उप जिलाधिकारी ने संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें