HighlightHaldwani NewsNainital News

हल्द्वानी में महिला सुरक्षा को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई लोगों की हुई गिरफ्तारी

हल्द्वानी में बढ़ते महिला अपराधों को लेकर अब पुलिस और प्रशासन की टीम देर रात शहर में छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस के ऑपरेशन रोमियो के तहत असामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। देर रात चलाए गए इस अभियान के तहत कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

हल्द्वानी में महिला सुरक्षा को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी

महिला अपारधों में तेजी से आई बढ़ोतरी और लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर हल्द्वानी पुलिस ने ऑपरेशन चलाया है। जिसके तहत देर रात की गई कार्रवाई अब भी जारी है। इसके तहत देर रात सामाजिक तत्वों और हुड़दंग करने वालों कई लोगों को गिरफ्तार कर कार्यवाही भी की गई है।

असुरक्षित स्थानों पर लगातार छापेमारी रहेगी जारी

सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई का कहना है की महिला सुरक्षा की दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर की गई कार्यशाला में जो संवेदनशील स्थान चिन्हित हुए हैं। उन जगहों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में 58 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। शहर में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण हो इसका ध्यान रखते हुए असुरक्षित स्थान पर लगातार छापेमारी जारी रहेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें