Dehradun NewsBig News

भाई के साथ फ्लैट में ट्यूशन पढ़ाने गई थी युवती, नशीला पदार्थ मिलकर किया दुष्कर्म

देहरादून से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। फ्लैट में छात्र को ट्यूशन पढ़ाने गई युवती के साथ फ्लैट के मालिक ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के स्वजनों ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है

ट्यूशन पढ़ाने गई युवती के साथ दुष्कर्म

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार मामले को लेकर पीड़िता के परिजनों ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी परिचित महिला विंडलास रिवर वैली अपार्टमेंट में ट्यूशन पढ़ाने गई थी। फ्लैट की मालकिन ने युवती से कहा था कि उसे जरुरी काम से तीन दिन के लिए बाहर जाना है और घर में उसकी लड़की अकेली है।

भाई को साथ लेकर गई थी युवती

महिला ने बताया कि उसके बच्चों के पेपर चल रहे हैं। काफी अनुरोध करने पर युवती ने घर में ट्यूशन पढ़ाने के लिए हां बोल दिया। स्वजनों ने बताया कि बीते मार्च को युवती अपने 14 वर्षीय भाई के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए चली गई। शाम को जब उसने ट्यूशन पढ़ा लिया। उसके बाद युवती अपने भाई के साथ घर लौट रही थी।

खाना के बहाने युवती को फ्लैट में रोका

इस दौरान फ्लैट के मालिक ने उन दोनों को खाना खाकर जाने के लिए कहा। इस बीच आरोपी ने युवती और उसके भाई को बनाना शेक दिया। जैसे ही उन्होंने शेक पीया दोनों बेहोश हो गए। इस दौरान आरोपित ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया जब उसे और उसके भाई को होश आया तो आरोपित ने दोनों को किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी।

आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

युवती ने घर पहुंचकर अपने स्वजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के स्वजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित सूर्य प्रकाश कोचक (43) निवासी विंडलास रिवर वैली कुआंवाला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें