Nainital NewsHighlight

शादी का झांसा देकर युवती के साथ हैवानियत, आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

नैनीताल के रामनगर क्षेत्र से युवती के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवयी ने युवक पर शादी का झांसा देखर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शादी का झांसा देकर युवती के साथ हैवानियत

पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद जब युवती ने युवक से शादी को लेकर सवाल किया तो आरोपित गाली गलौज पर उतर आया। इसके साथ ही पीड़िता ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

मामले को लेकर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पड़ताल जारी है। आरोप साबित होने पर जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जायेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें