Big NewsChampawat News

इस भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज, नाबालिग की मां ने लगाए गंभीर आरोप

भारतीय जनता पार्टी के एक युवा नेता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोपी के खिलाफ नाबालिग की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बीजेपी नेता पर लगे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप

चंपावत जिले के एक युवा भाजपा नेता पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कमल रावत पर चंपावत जिले के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से भाजपा नेता नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था।

भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि भाजपा के तल्लादेश मंडल अध्यक्ष कमल रावत के खिलाफ पीड़ित की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है। इस पूरे मामले की जांच दरोगा पिंकी धामी को सौंपी गई है।

नेता पर इससे पूर्व मारपीट का एक मुकदमा है दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां की तहरीर पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506 और 363 के अलावा पॉक्सो (यौन अपराधों के खिलाफ बच्चों की सुरक्षा संबंधी) कानून 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसके बाद नाबालिग का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। बता दें कि आरोपी नेता पर इस से पहले भी मारपीट का एक मुकदमा दर्ज है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें