Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

नाबालिग के साथ टैंपो में दुष्कर्म मामला, महिलाओं में आक्रोश, की आरोपी को फांसी दिलाने की मांग

हल्द्वानी में बीते दिनों पहले मानसिक रूप से कमजोर 16 साल की नाबालिग छात्रा के साथ टैंपो में दुष्कर्म मामले में स्थानीय महिलाओं का आक्रोश फुट पड़ा है. महिलाओं ने प्रदर्शन कर आरोपी के लिए फांसी की मांग की है.

महिलाओं ने की आरोपी को फांसी दिलाने की मांग

शुक्रवार को स्थानीय महिलाओं ने आरोपी चालक को फांसी दिलाने की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया. महिलाओं ने कहा कि आज समाज में महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. उत्तराखंड देवभूमि है और यहां बच्चियों से लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. आज हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं है. ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कठोर कानून बनाते हुए नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी नदीम को फांसी दी जानी चाहिए.

ये है पूरा मामला

बता दें हल्द्वानी के कोतवाली क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा शाम को म्यूजिक सीखने के लिए ट्यूशन जाती थी. छात्रा मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर है. छात्रा ट्यूशन टेंपो से जाती थी. बीते रविवार को टेंपो चालक छात्रा को घर ले जाने के बदले सुनसान जगह ले गया. जहां उसने खाली प्लॉट में टेंपो रोककर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं टेंपो चालक ने किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. जिसके बाद वो उसे मंगलपड़ाव पर छोड़कर फरार हो गया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें