Dehradun NewsHighlight

देहरादून। KTM बाइक की रफ्तार ने ली तीन की जान, उछलकर कई फीट दूर जा गिरे

देहरादून में जीएमएस रोड पर हादसा

 

देहरादून में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा देहरादून से जीएमएस रोड पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि जीएमएस रोड पर शनि मंदिर के पास सुबह के समय एक KTM बाइक पर सवार दो युवक बेहद तेजी से गुजरे। इसी दौरान सड़क पार रहा एक अन्य व्यक्ति बाइक की चपेट में आ गया।

बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवकों और सड़क पार कर रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। दो की मौके पर जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

उत्तराखंड। खराब सड़क के झटकों से तड़पी गर्भवती, एंबुलेंस में ही प्रसव

इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज में बाइक सवार बेहद तेजी से एक दुकान से टकराते और फिर छिटक कर दूर गिरते दिख रहें हैं।

बाइक चलाने वाले युवक का नाम गौतम बताया जा रहा है और वो दून पीजी कॉलेज में बीएसएसी का स्टूडेंट था जबकि बाइक पर पीछे बैठा नियोन चकमा हिमगिरि कॉलेज का छात्र था। वहीं सड़क पार करने वाले युवक का नाम रघुवीर ठाकुर बताया जा रहा है। रघुवीर निरंजनपुर का रहने वाला था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें