Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी से सामने आया अजीबो गरीब मामला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी ज्वेलर्स से फिरौती

उत्तराखंड के हल्द्वानी से हैरतअंगेज करने वाला मामला सामने आया है। जहां लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर एक ज्वेलर्स से व्हाट्सएप पर फिरौती मांगी गई. पीड़ित ज्वेलर्स ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी. जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी ज्वेलर्स से फिरौती

मामले को लेकर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया की हल्द्वानी के पटेल चौक स्थित सुरेश संस ज्वेलर्स के मालिक अंकुर अग्रवाल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फिरौती मांगी गई थी. मामले का संज्ञान लेते हुए नैनीताल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक आरोपी को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवेंद्र जाटव उर्फ रॉकी निवासी दिल्ली और नागेंद्र चौहान निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है. जबकि तीसरे आरोपी सोनू तिवारी निवासी पंजाब के रूप में हुई है.

पुलिस ने किया आरोपियों को अरेस्ट

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने व्हाट्सएप के माध्यम से हल्द्वानी के ज्वेलर अंकुर अग्रवाल से एक लाख रुपए की फिरौती मांगी थी. जांच में इसके तार पंजाब से जुड़ा होना पाया गया. एसपी सिटी हल्द्वानी ने बताया कि पंजाब निवासी सोनू तिवारी ने खुद को सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा बताते हुए व्हाट्सएप पर रंगदारी मांगी थी. सोनू को पंजाब पुलिस ने तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस अब इन तीनों का लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ कनेक्शन तलाशने में जुट गई है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें