Big NewsAlmora

रानीखेत : अनुसूचित जाति की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, सामान लेने घर से गई थी बाजार

अल्मोड़ा के रानीखेत से अनुसूचित जाति की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अनुसूचित जाति की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

मिली जानकारी के मुताबिक 28 जून को नाबालिग छात्रा सामान लेने के लिए अपने घर से बाजार गई थी। आरोप है कि इस दौरान छात्रा से स्थानीय निवासी गोपाल सिंह डोगरा ने दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नायब तहसीलदार हेमंत माहरा के मुताबिक आरोपी पर पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button