Nainital News

कोरोना से जंग : रामनगर को मिली हनिवेल कंपनी की मदद, 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर की खेप पहुंची

रामनगर। कोविड के लड़ाई में सरकारी अमले के साथ ही कॉरपोरेट घरानों की मदद भी जारी है। स्थानीय कोविड टीम को कोरोना पीड़ितों के उपचार के लिए बहुराष्ट्रीय कंपनी हनिवेल कॉर्पोरेशन ने बीस ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीनें भेजी हैं। जो नोडल कार्यालय में पहुँच गयी हैं।

कोविड नोडल टीम से जुड़े अधिकारी मितेश्वर आनंद ने कोरोना संक्रमण की विभीषिका के समय अपने सहपाठी श्री राकेश स्वामी से संपर्क किया, जो हनिवेल के सीएसआर के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने तुरंत रामनगर क्षेत्र के लिए बीस ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीनें भेजी हैं। इससे पहले कंपनी ने फ्रंटलाइन स्टाफ के लिए एन 95 मास्क भेजे थे। हनिवेल ऊर्जा, एरोस्पेस, आदि क्षेत्रों में कार्य करने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी है। कंपनी ने उत्तराखंड में सौ ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर भेजे हैं।

कोविड नोडल मजिस्ट्रेट केसी उनियाल ने बताया कि इससे पहले भी आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने दो ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और अन्य सामान भेजा था। नोडल अधिकारी डॉ0 प्रशांत कौशिक ने कहा कि इन मशीनों से संक्रमण से जूझ रहे ऑक्सीजन स्तर की कमी वाले गंभीर मरीजों का स्थानीय स्तर पर ही उपचार हो सकेगा।
इस दौरान जोनल मजिस्ट्रेट कैलाश उनियाल, डॉ0 प्रशांत कौशिक, मितेश्वर आनंद, कौशिक मिश्रा, अनुपम शुक्ला, मयंक मित्तल, गणेश रावत आदि शामिल रहे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें