Big NewsNainital News

रामनगर : ग्रेड-पे मामले में पुलिस जवानों की पत्नियों ने संभाला मोर्चा, CM से की ये मांग

Breaking uttarakhand news

रामनगर : पुलिस जवानों को 4600 रुपये का ग्रेड पे मामले में अब उनकी पत्नियों ने मोर्चा संभाल लिया है। जी हां बता दें कि जवानों को ग्रेड-पे देने की मांग को लेकर उनकी पत्नियां आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिलीं। आपको बता दें कि रामनगर में भाजपा की चिंतन शिविर चल रहा था जिसका आज आखिरी दिन था। इस शिविर में सीएम समेत कई मंत्री-विधायक पहुंचे थे। रामनगर में भाजपा की बैठक में शामिल होने आये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से चिंतन बैठक की समाप्ति के बाद पुलिस कांस्टेबलों की पत्नियों ने मुलाकात की।पुलिस कॉन्स्टेबलों के ग्रेड पे को कम करने से वह नाराज थी,उनका कहना था कि कोरोना काल में पुलिस जवानों ने फ्रंट लाइन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि पुलिस कॉन्स्टेबलों के 4600 रुपये के ग्रेड पे जो उनको पहले मिलता था उसे बहाल किया जाय।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें