Nainital News

रामनगर ब्रेकिंग : पर्वतीय प्लाईवुड फैक्ट्री में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

रामनगर -ग्राम शिवलालपुर पांडे में स्थित पर्वतीय प्लाई बोर्ड फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना कर्मचारीयो के द्वारा फायर स्टेशन में दी गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी 2 फायर यूनिट लेकर फैक्ट्री में पहुंचे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि प्लाईवुड फैक्ट्री के ड्रायर और उसके आस पास अप्लाई में आग लगी हुई थी। दो फायर यूनिट लगा कर आग पर नियंत्रित कर लिया गया है। फैक्ट्री में लगी आग के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फैक्ट्री में लगी आग से कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है। सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री में समय पर पहुंचकर फायर आग को नियंत्रित कर लिया है ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें