Big News : राम विलास यादव खुद तो फंसे, पत्नी पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटका गए - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राम विलास यादव खुद तो फंसे, पत्नी पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटका गए

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Ram-Bilas-Yadav-IAS-

Ram-Bilas-Yadav-IAS-

 

आय से अधिक संपत्ति मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे गए IAS राम विलास यादव ने अपनी पत्नी को भी मुश्किल में डाल दिया है। राम विलास यादव ने विजिलेंस की पूछताछ में अधिकतर मसलों की जानकारी की जिम्मेदारी अपनी पत्नी पर डाल दी है।

दरसअल राम विलास यादव से विजिलेंस ने दस घंटे से अधिक की पूछताछ की। इस दौरान उनसे लगभग तीन सौ सवाल पूछे गए। ये सवाल संपत्तियों, रजिस्ट्री, उनके परिजनों की संपत्तियों, देहरादून और लखनऊ में उनके घरों के बारे में, उनके बैंक खातों में पैसों, उनके परिजनों के बैंक खातों के बारे में, एफडी, पैतृक संपत्ति आदि के बारे में पूछे गए।

विजिलेंस की पूछताछ में राम विलास यादव ने अधिकतर सवालों का घुमा फिरा कर जवाब दिया। लेकिन सबसे अधिक दिलचस्प ये रहा कि उन्होंने कई सवालों के जवाब में कहा है कि, उनसे बेहतर इस बारे में उनकी पत्नी बता पाएंगी। अब ऐसे में ये साफ हो गया है कि राम विलास यादव की पत्नी भी विजिलेंस की जांच का अहम हिस्सा होंगी।

IAS राम विलास यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

वहीं विजिलेंस ने उनकी पत्नी को पूछताछ के लिए समन भी भेजा है लेकिन वो पूछताछ के लिए मौजूद नहीं हुईं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके खिलाफ अब कोई सख्त एक्शन हो सकता है। विजिलेंस उन्हे गिरफ्तार भी कर सकती है। विजिलेंस डायरेक्टर अमित सिन्हा ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी पत्नी से पूछताछ में कोई दिक्कत होगी तो उसे दूर किया जाएगा।

राम विलास यादव की पत्नी कुसुम विलास यादव लखनऊ में एक स्कूल का संचालन करती हैं। इसके साथ ही नोएडा में एक फ्लैट भी उनके पास है।

Share This Article