अयोध्या राम भगवान के स्वागत के लिए तैयार हो गई है। 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस अवसर को विशेष और ऐतिहासिक बनाने के लिए यहां भव्य तैयारियां की जा रही है। Ram Mandir के उद्घाटन के एक सप्ताह पहले ही धार्मिक अनुष्ठानों और विधियों का कार्यक्रम शुरु हो गया है। उद्घाटन समारोह के अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरु हो गए हैं और अगले सात दिनों 22 जनवरी तक जारी रहेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने अनुष्ठानों का सात दिवसीय कार्यक्रम जारी किया है। आइये जानते हैं इन सभी कार्यक्रमों के बारे में।
List of programs for seven days in Ram Mandir
16 जनवरी
मंदिर ट्रस्ट की तरफ से नियुक्त यजमान द्वारा प्रायश्चित पूजा का कार्यक्रम। सरयू नदी के तट पर दशविध स्नान। अनुष्ठान में विष्णु पूजा और गोदान भी शामिल है।
17 जनवरी
भगवान राम की उनके बाल रूप रामलला की मूर्ति को एक शोभा यात्रा में ले जाया जाएगा। इसमें भक्त मंगल कलश में सरयू जल ले जाएंगे।
18 जनवरी
गणेश अंबिका पूजा, वरुण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण पूजा, वास्तु पूजा आदि अनुष्ठान होंगे।
19 जनवरी
अग्नि स्थापना, नवग्रह स्थापना और हवन किया जाएगा।
20 जनवरी
Ram Mandir के गर्भगृह को सरयू के पवित्र जल से धोया जाएगा। इसके बाद वास्तु शांति और अन्नाधिवास सहित अनुष्ठान होंगे।
21 जनवरी
रामलला के विग्रह को 125वां कलशों से दिव्य स्नान कराया जाएगा। शैयाधिवास का अनुष्ठान भी होगा।
22 जनवरी
सुबह रामलला के विग्रह की पूजा की जाएगी और दोपहर में मृगशिरा नक्षत्र में रामलला का अभिषेक किया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। रामलला रामनगरी की पंचकोसी परिक्रमा करेंगे, अयोध्या के मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे।