Entertainment

Rakhi Sawant ने आदिल की दूसरी शादी पर किया रिएक्ट, गुस्से में दी गालियां, कहा- ‘मैं आ रही हूं इंडिया’

Rakhi Sawant on Adil Khan: राखी सावंत और उनके एक्स पति आदिल खान अक्सर खबरों में बने रहते है। हाल ही में आदिल ने बिग बॉस फेम सोमी खान से शादी रचाई है। सोशल मीडिया पर भी दोनों की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही है। ऐसे में अब इस खबर पर राखी ने रियेक्ट किया है। राखी की एक वीडियो इंटरनेट पर छायी हुई है। जिसमें वो गालियां देती नज़र आ रही हैं।

Rakhi Sawant ने आदिल की दूसरी शादी पर किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो आदिल पर गुस्सा करती नज़र आ रही है। उन्होंने कहा-‘ पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया और दूसरी शादी कर ली। मीडिया में गंदगी फैला रहा है। तुझे क्या लग रहा है तू फेमस है। तू कितना राखी सावंत को यूज़ करेगा। तुझे मैंने रोजी-रोटी दे दी। मेरे नाम से तू सुर्ख़ियों में है। मैं बहुत जल्द हिंदुस्तान आ रही हूं, तू रुक।’

आदिल खान ने कहा था ये?

बता दें की हाल में आदिल ने मीडिया से बातचीत कर कहा था की उन्होंने राखी के खिलाफ बहुत सारी FIR दर्ज की है। दुबई में वो इसलिए है क्योंकि हमने राखी के ऊपर कई सारे केस किए है। जिसके चलते राखी को बेल भी नहीं मिल रही है। 4-5 महीने से वो भाग ही रही है। जिसके चलते वो दुबई में है। इंडिया आने पर वो दो घंटों के अंदर जेल में होगी।

काफी समय से चल रहा है विवाद

जानकारी के लिए बता दें की राखी और आदिल के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों ने पहले सीक्रेट मैरिज की। जिसके बाद उनके बीच लड़ाई-झगडे होने शुरू हो गए। दोनों ने एक दूसरे के ऊपर कई सारे गंभीर आरोप भी लगाए। जिसके चलते आदिल जेल भी गए थे ।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें