HighlightHaridwar News

रूड़की : राज्यसभा सांसद ने डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल रूड़की पहुंचे। जहां उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जहां भाजपा के विधायक हैं वहां विकास कार्य हो रहे हैं।

राज्यसभा सांसद ने डेढ़ करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

राज्यसभा सांसद ने जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा के विधायक हैं वहां विकास कार्य हो रहे हैं और जिले की जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी विधायक नही है वहां प्रतिवर्ष प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पचास लाख की लागत से विकास कार्य उनकी निधि से करवाए जाएंगे।

धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर कर रहा है विकास

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास कर रहा है। इसी के निमित झबरेड़ा, भगवानपुर, मंगलौर और पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के पूरा होने पर लोकार्पण किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें