पश्चिमी अफ्रीकी राष्ट्र के नियुक्त राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबु के शपथ ग्रहण समारोह में 29 मई को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। जिसके लिए रक्षा मंत्री तीन दिवसीय यात्रा के लिए नाइजीरिया जा रहे हैं।
ये होगी पहली नाइजीरिया की यात्रा
भारतीय रक्षा मंत्री नाइजीरिया के निवर्तमान राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी से 28 मई को को आयोजित एक समारोह के दौरान मुलाकात करेंगे। राजनाथ सिंह की यह तीन दिवसीय यात्रा किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा की गई नाइजीरिया की पहली यात्रा होगी।
दोनों देशों की दोस्ती होगी मजबूत
रक्षा मंत्री की यह यात्रा भारत और पश्चिमी अफ्रीका के बीच दोस्ती को मजबूत करेगी। राजनाथ सिंह के साथ इस यात्रा में रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और महत्वपूर्ण रक्षा पीएसयू के शीर्ष अधिकारी भी रहेंगे। मीडिया को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वह उपकरणों और प्लैटफॉर्म की पहचान करने के लिए नाइजीरिया के उद्योग और सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे। बता दें कि नाइजीरिया में करीब 50,000 भारतीय समुदाय रहते हैं। अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री अबुजा में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे।