Big NewsBjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatPritam SinghPushkar Singh Dhami​Rahul Gandhi NewsTrivendra Singh RawatUttarakhand Congress

वायुसेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे राजनाथ सिंह, पौड़ी के लिए रवाना

Indian National Congress

देहरादून : आज शुक्रवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड दौरे पर हैं। बता दें कि कार्यक्रम के तहत वायुसेना के विशेष विमान से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कई दिग्गजों औऱ सेना के अधिकारियों ने केंद्रीय रक्षा मंत्री का पुष्प गुच्छ और पौधा देकर स्वागत किया। वहीं इसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह पौड़ी के लिए रवाना हुए।

आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पौड़ी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव में उनकी प्रतिमा और स्मारक का लोकार्पण करेंगे. वहीं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पांच लाख रुपये के ब्याज मुक्त ऋण के चेक वितरित भी करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह घसियारी किट योजना का शुभारंभ भी करेंगे।

इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री के साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेशध्यक्ष मदन कौशिक व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत आदि भी मौजूद हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें