National : राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को बताया सबसे अच्छा फिनिशर, धोनी से की तुलना, पढ़ें यहां - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी को बताया सबसे अच्छा फिनिशर, धोनी से की तुलना, पढ़ें यहां

Renu Upreti
2 Min Read
Rajnath Singh called Rahul Gandhi the best finisher
Rajnath Singh called Rahul Gandhi the best finisher

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से करते हुए कहा कि धोन की तरह वह भी मैच को जल्दी खत्म करने में माहिर है। वे भारतीय जनता पार्टी के बेस्ट फिनिशर है। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक चुनाव प्रचार रैली में अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी रैली में अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सिंह ने भी यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस का भ्रष्टाचार के साथ अटूट रिश्ता है। उन्होनें कहा एक समय भारतीय राजनीति में कांग्रेस का दबदबा था, लेकिन अब दो या तीन छोटे राज्यो में ही उसकी सरकार है।

राजनीति में सबसे अच्छा फिनिशर राहुल गांधी

उन्होनें कहा कि मुझे आश्चर्य होता है कि ऐसा क्यों हो रहा है, तो मैं इस निष्कर्ष पर पहुंचता हूं। क्रिकेट में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है?  (लोगों के जवाब देने के बाद) धोनी। अगर कोई मुझसे पूछता है कि भारतीय राजनीति में सबसे अच्छा फिनिशर कौन है, तो मैं कहूंगा कि वह राहुल गांधी हैं। यही कारण है कि कई नोताओं ने कांग्रेस छोड़ दी है।

कांग्रेस और भ्रष्टाचार परस्पर एक दूसरे से जुड़ें हैं

इससे पहले ही रैली में सिंह ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होनें कसम खाई है कि जब तक वह कांग्रेस को खत्म नहीं कर देंगे, तब तक वह नहीं रुकेंगे। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार परस्पर एक दूसरे से जुड़े हुए हैं तथा अधिकांश कांग्रेस सरकारों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में किसी भी मंत्री के खिलाफ ऐसा कोई आरोप नहीं लगा।

Share This Article