Big NewsBjp UttarakhandGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड से बड़ी खबर : BJP में वापसी कर सकते हैं राजकुमार ठुकराल, पढ़ें पूरी खबर!

# Uttarakhand Assembly Elections 2022
रुद्रपुर: आज रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली है। इस रैली में भाजपा बड़ा गुल खिला सकती है। माना जा रहा है कि भाजपा से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजकुमार ठुकराल फिर से भाजपा में वापसी हो सकते हैं। माना जा रहा है कि ठुकराल समर्थक बड़ी संख्या में पीएम मोदी की रैली में जाएंगे और वहीं से ठुकराल भाजपा को जिताने का ऐलान भी कर सकते हैं।

सूत्रों की मानें तो राजकुमार ठुकराल भाजपा में जाने को तैयार हैं। वो बगावत करने के बाद से ही लगातार यही कह रहे हैं कि वो फिलहाल किराए के मकान में हैं और वापस अपने घर यानी भाजपा में लौटेंगे। ठुकराल ने यह बयान भी दिया था कि भाजपा उनकी राजनीतिक मां है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि ठुकराल आज फिर से भाजपा ज्वाइन कर लें।

राजकुमार ठुकराल का ऊधमसिंह नगर सीट पर बड़ा प्रभाव है। उन्होंने टिकट कटने के बाद पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप भी लगाया था। इतना ही नहीं, उनके ऑडियो भी वायरल हुए थे। यही सब कारण उनके टिकट कटने की वजह बने और वो निर्दलीय मैदान में उतर गए।

भाजपा के बड़े नेता लगातार ठुकराल के संपर्क में थे और उनको फिर से वापस भाजपा में लाने की तैयारी में थे। ठुकराल भी संभवतः सही मौके की तलाश में थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली से सही मौका उनको भाजपा में वापसी का शायद ही मिलेगा। ऐसे में तय माना जा रहा है कि ठुकराल भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

अगर ऐसा होता है कि भाजपा को इस सीट पर काफी मजबूती मिल सकती है। फिलहाल कांग्रेस को इस सीट पर जीत की उम्मीद थी, लेकिन जिस तरह से समीकरण बदल रहे हैं और ठुकराल वापस भाजपा में शामिल हो जाते हैं, तो भाजपा के लिए राह आसान हो जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें