Entertainment

राजकुमार राव की Srikanth का पहला लुक हुआ जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म एक बायोपिक होने वाली है। अभिनेता की फिल्म श्रीकांत(Srikanth) जल्द ही सिनेमाेघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता के अलावा साउथ के सुपरस्टार सूर्या की पत्नी और एक्ट्रेस ज्योतिका भी अभिनय करते नजर आएंगे। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।

राजकुमार राव की Srikanth का फर्स्‍ट लुक जारी

राजकुमार राव फिल्म Srikanth में फेमस इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला का रोल अदा करते दिखाई देंगे। ऐसे में मूवी से अभिनेता का पहला लुक सामने आया है। पोस्टर में राजकुमार दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म का नाम इग्लिश और ब्रेल लिपि में लिखा गया है। राजकुमार राव हिंदी जगत के एक बेहतरीन अभिनेता है। ऐसे में लुक देखने के बाद हर कोई फिल्म का इंतजार कर रहा है।

Srikanth की रिलीज डेट बदली

बता दें की फिल्म का टाइटल पहले ‘श्री’ फाइनल किया गया था। साथ ही ये फिल्म पिछले साल रिलीज की जानी थी। लेकिन बाद में फिल्म का नाम और रिलीज डेट दोनों चेंज किए गए। अब ये फिल्म 10 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का प्रभास की फिल्म ‘कल्कि एडी 2898’ के साथ क्लैश देखने को मिलेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें