Dehradun : मेजर ध्यानचंद के नाम पर हुआ 'राजीव गांधी खेल रत्न' पुरस्कार, CM धामी ने PM की पहल को सराहा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

मेजर ध्यानचंद के नाम पर हुआ ‘राजीव गांधी खेल रत्न’ पुरस्कार, CM धामी ने PM की पहल को सराहा

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
cm pushkar singh dhami

cm pushkar singh dhami

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी की पहल की सराहना की है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के सम्मान में लिए गये ‘‘मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार’’ के निर्णय को सराहनीय पहल बताया है, उन्होंने कहा कि इस निर्णय से हमारे सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के खेल जगत के सम्मान में लिये गये इस निर्णय से हमारे खिलाड़ियों को सम्मान के साथ प्रेरणा भी प्राप्त होगी।

आपको बता दें कि बीते दिन इस फैसले की जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देशवासियों के आग्रह के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। पीएम ने ट्विटर के जरिए यह ऐलान किया। यह अवॉर्ड देश का सबसे बड़ा खेल सम्मान है। पहली बार यह पुरस्कार 1991-92 में दिया गया था

पीएम ने ट्विटर पर लिखा, ‘ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रयासों से हम सभी अभिभूत हैं। विशेषकर हॉकी में हमारे बेटे-बेटियों ने जो इच्छाशक्ति दिखाई है, जीत के प्रति जो ललक दिखाई है, वो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘देश को गर्वित कर देने वाले पलों के बीच अनेक देशवासियों का ये आग्रह भी सामने आया है कि खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद जी को समर्पित किया जाए। लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है। जय हिंद!’

Share This Article