Big NewsDehradun NewsHighlightUttarakhand

PCCF का चार्ज संभालते ही एक्शन में राजीव भरतरी, पहले ही दिन किए 10 रेंजरों के तबादले

दोबारा PCCF का चार्ज संभालते ही राजीव भरतरी एक बार फिर एक्शन मोड पर दिखे। पदभार संभालते ही बुधवार को भरतरी ने 10 रेंजरों के तबादले कर दिए। बता दें अभी तक विभिन्न कार्यालयों में बैठे रेंजरों को फील्ड में उतारा गया है।

किसके कहां हुए तबादले

बुधवार को हुए तबादलों में नक्षत्र लव शाह को मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्याकंन आईटी से भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी, अखिलेश भट्ट को आईटी से मसूरी वन प्रभाग, लतिका उनियाल को आईटी से देहरादून, नितिन पंत को वन वर्धनिक पर्वतीय नैनीताल से पिथौरागढ़ वन प्रभाग, गोपाल दत्त जोशी को वन वर्धनिक नैनीताल से अल्मोड़ा वन प्रभाग भेजा गया है।

वही जुगल किशोर को नंदा देवी राष्टीय पार्क, मनोज पांडे को भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल से नैनीताल वन प्रभाग, त्रिलोक बोरा को हल्द्वानी जू से हल्द्वानी वन प्रभाग, विजय सिंह नेगी को टिहरी डैम से मसूरी वन प्रभाग और गोविंद पंवार को भूमि संरक्षण वन से नरेंद्रनगर वन प्रभाग भेजा गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें