Bjp UttarakhandDehradun NewsHarish RawatHighlightPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट पहुंचे देहरादून, प्रीतम सिंह ने किया स्वागत

Congress President Pritam Singh

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और राजस्थान के कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट आज उत्तराखंड दौरे पर हैं। आज सुबर सचिन पायलट देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि इसके बाद सचिन पायलट सीधे देहरादून में प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए जहां वो प्रेस वार्ता करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि बढ़ती महंगाई व भ्रष्टाचार के विरूद्ध पूरे देश में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हर प्रदेश में जाकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से जनता की आवाज़ उठाने का काम कर रहे हैं और आज उसी के तहत सचिन पायलट यहाँ पहुँचकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में इन मुद्दों पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर रहे हैं।

एयरपोर्ट में स्वागत करने वालों में राष्ट्रीय सचिव व विधायक क़ाज़ी निज़ामुद्दीन, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, ज़िलाध्यक्ष गौरव चौधरी, ज़िलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण, ज़िलाध्यक्ष संजय किशोर, सागर मनवाल, नवीन पयाल, वीरेन्द्र जाती, विशाल मनवाल, मोहित नेगी, रणजीत सिंह बॉबी, अजय रमोला, यश अरोड़ा, हिमांशु जाटव आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें