Rudraprayag NewsHighlight

रुद्रप्रयाग में बारिश का तांडव, नरकोटा के पास पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर, आवाजाही बंद

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. जगह-जगह से भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं. कल रात से रुद्रप्रयाग में हो रही लगातार बारिश के चलते नरकोटा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है. जिसके कारण प्रशासन ने लोगों से आवाजाही करने से बचने की अपील की है.

नरकोटा के पास पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थर

बुधवार से हो रही भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है. भारी बारिश के चलते रुद्रप्रयाग क्षेत्र के अंतर्गत नरकोटा के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है. जिसके कारण मार्ग खोलने में भी दिक्कतें आ रही है. प्रशासन की ओर से यात्रियों को तिलवाड़ा-चिरबटिया-घनसाली-टिहरी मार्ग का प्रयोग करने की अपील की जा रही है. हालांकि प्रशासन की ओर से ये भी कहा गया है कि यह वैकल्पिक मार्ग ज्यादा लंबा है इसलिए यात्रा अति आवश्यक होने पर ही करें.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. जबकि राज्य के शेष जिलों में भी कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें