Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सावधान रहें

उत्तराखंड में आज पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. बता दें कई दिनों से चटख धूप के चलते गर्मी से लोग परेशान थे. बीते बुधवार को हुई बारिश के बाद तापमान में कमी आई है. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. जबकि राज्य के शेष जिलों में भी कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

30 सितंबर तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 30 सितंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी. जिसके चलते मौसम भी सुहावना बना रहेगा. बता दें बीते कई दिनों से हो रही चटख धूप के चलते तापमान में हो रही बढ़ोतरी के चलते हो रही गर्मी के चलते लोग परेशान थे. लेकिन बुधवार को मौसम ने करवट ली. गुरुवार सुबह से ही आज आसमान में बादल दिखाई दिए. जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें