UttarakhandHaridwar NewsHighlight

हरिद्वार में बारिश ने बरपाया कहर, मकान गिरने से कार मलबे में दबी

प्रदेशभर में लगातार ही रही बारिश ने जगह-जगह कहर मचाया हुआ है। हरिद्वार में अभी भी बारिश जारी है। भारी बारिश के चलते कई जगहों से नुकसान और हादसों की भी खबर सामने आई है।

वहीं कनखल के लटोवाली में तेज बारिश के कारण एक पुराना मकान भरभराकर गिर पड़ा। मकान के बहार एक कार गाड़ी खड़ी हुई थी। जिसके ऊपर मकान का मलबा आ गिरा।

मकान गिरने से कार मलबे में दबी

मलबे के नीचे कार दबने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कार के भीतर कोई व्यक्ति सवार नहीं था। वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। बता दें मानसून में पिछले साल भी इस तरह की घटनाएं सामने आई थी। पहले ही जिलाधिकारी हरिद्वार ने आपदा प्रबंधन को अलर्ट रहने के दिशा निर्देश दिए थे। ताकि कोई भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें