Highlight

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल और सीएम धामी ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच चुकी है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) औ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति निकेतन के लिए रवाना हुई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति निकेतन के लिए रवाना हो गई है। जहां वे विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। वहीं 13 जून को राष्ट्रपति मुर्मू देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड (POP) में भाग लेंगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें