UttarakhandHaldwani NewsHighlightNainital News

हल्द्वानी में बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह पेयजल सप्लाई ठप

प्रदेशभर के कई जिलों में हो रही बारिश ने तबाही मचाई हुई है। जिसके चलते आम जनजीवन ध्वस्त हो गया है। हल्द्वानी में भी लगातार हो रही बारिश के बाद कई जगह सड़के तालाब में तब्दील हो गई है। वहीं बारिश के बाद शहर में कई जगह पेयजल सप्लाई करने वाला फिल्टर प्लांट भी बंद हो गया हैं।

कई जगह पेयजल सप्लाई ठप

बताया जा रहा है कि फिल्टर प्लांट में सिल्ट जम गई है। लिहाजा पेयजल व्यवस्था भी बाधित हुई है। रोजाना हल्द्वानी शहर में पेयजल के लिए 37 एमएलडी पानी की आवश्यकता होती है। जो की गौला नदी पर निर्भर है। भारी बारिश के बाद गौला नदी से पानी के साथ फिल्टर प्लांट में सिल्ट भर गया है। जिसे लेकर जिलाधिकारी ने फिल्टर प्लांट की सफाई के निर्देश दिए हैं।

फिल्टर प्लांट में सफाई जारी

जिलाधिकारी वंदना सिंह का कहना है की जेसीबी लगाकर फिल्टर प्लांट से सिल्ट साफ कराई जा रही है। जल्द से जल्द शहर में पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। जब तक फ़िल्टर प्लांट की सफाई नहीं हो जाती तब तक टैंकर व अन्य माध्यम से शहर में पानी की सप्लाई की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें