UttarakhandHighlightUttarakhand Chamoli News

बारिश ने मचाई चमोली में तबाही, भूस्खलन के चलते कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे का एक हिस्सा बाधित

प्रदेश के कई जनपदों में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। पहाड़ी जनपदों में बारिश ने कहर बरपा रखा है। चमोली में कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे का एक हिस्सा बाधित हो गया है। जिस वजह से मार्ग पर आवाजाही करने वाले लोगों की जिंदगियों में खतरा मंडरा रहा है।

हाईवे का एक हिस्सा बाधित

चमोली जनपद में भूस्खलन के चलते कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया है। जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। राजमार्ग का एक हिस्सा टूटने से सड़कों पर काफी दूर तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, बागेश्वर और उधम सिंह नगर जनपद के कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज गर्जन की संभावना है।

जिसे देखते हुए इन जनपदों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भूस्खलन की आशंका को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें