HighlightPauri Garhwal News

बारिश का कहर : अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी

उत्तराखंड में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है. जिसके चलते आम जन मानस प्रभावित है. बारिश होने के कारण नदियों ने विकराल रूप ले लिया है. सुबह से ही अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है.

अलकनंदा नदी ने लिया रौद्र रूप

बता दें देवप्रयाग स्थित श्राद्ध भवन, फुलाड़ी घाट और नमामि गंगे के द्वारा बनाया गया टोडेश्वर घाट नदी में डूब गए हैं. श्रीनगर में भी अलकनंदा का जल स्तर चेतावनी स्तर से ऊपर है. जिसके कारण घाट पूरी तरह से डूब चुके हैं. अगर आज दिन भर बारिश का सिलसिला जारी रहा तो अलकनंदा नदी के जलस्तर और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं. वहीं अल्केश्वर घाट नदी के नदी के जलस्तर बढ़ने के चलते पूरी तरह से जलमग्न हो गया. धारी देवी में भी अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा हुआ है.

मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार शुक्रवार को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के भारी बारिश के आसार हैं. जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि देहरादून, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों में आवाजाही करने वाले लोगों से सावधान रहने को कहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें