Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के चार जिलों में होगी बारिश, गिरेगा तापमान, पढ़ें मौसम का अपडेट

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज मौसम शुष्क बना रहेगा. जबकि मौसम वैज्ञानिकों ने चार जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी.

उत्तराखंड के चार जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 28 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. जबकि सभी जनपदों में मौसम शुष्क बने रहने का पूर्वानुमान है. बता दें उत्तराखंड में मानसून की विदाई होने के बाद से पोस्ट मानसून की बारिश नहीं हुई है.

मसूरी में छाए रहे बादल

अक्टूबर महीने के आखिरी सप्ताह में भी गर्मी अपने तेवर दिखा रही है. पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का एहसास हो रहा है. जबकि मैसाणी क्षेत्रों में केवल सुबह और रात के समय ही ठंड महसूस हो रही है. राजधानी देहरादून की बात करें तो बीते रविवार को धूप और छांव की आंख मिचौली चलती रही. जबकि मसूरी में सुबह के समय आसमान में कोहरा छाने से ठंड महसूस हो रही थी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें