Nainital NewsBig News

बारिश ने मचाई तबाही, दो पेयजल प्लांट हुए ध्वस्त, शहर में नहीं हुई पानी की आपूर्ति

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में कई जगह बारिश का सिलसिला जारी है। रामनगर में शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार और रविवार को हुई लगातार दो दिन की बारिश के बाद आम जनजीवन पूरी तरह ठहर सा गया है। इसके के साथ ठंड ही बढ़ गई है।

बारिश ने मचाई तबाही

लगातार हो रही बारिश के बाद सोमवार को पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। बता दें बारिश के चलते जल संस्थान के पेयजल प्लांट को काफी नुकसान हुआ है। कारण सोमवार को रामनगर शहर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दो पेयजल प्लांट हुए ध्वस्त

जानकारी के अनुसार जल संस्थान के जेई गौरव आर्य ने बताया कि लगातार दो दिन बारिश के बाद विभाग के रामनगर के बलदिया पड़ाव स्थित पेयजल ट्रीटमेंट प्लांट में इसका काफी असर पड़ा है। जल संस्थान द्वारा नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए प्लांट के समीप बहने वाली कोसी नदी में अस्थाई तौर पर एक मिट्टी का बांध बनाया गया था जो बारिश के कारण नदी में बह गया है।

जेई गौरव आर्य ने बताया कि इस कारण वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का जलस्तर कम होने के कारण नगर में आज पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई है। आर्य ने बताया कि जेसीबी मशीन के माध्यम से नदी में बहे अस्थाई बांध को फिर से बनाने की तैयारी की जा रही है।

जानें कब होगी पेयजल आपूर्ति सुचारु

आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरी पेयजल योजना रामनगर भंडारपानी मार्ग पर स्थित बांगाझाला में ध्वस्त हुई है। पेयजल लाइन के अंदर मलवा आने से यह लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इस लाइन में भी कर्मचारियों द्वारा मरम्मत का कार्य चल रहा है। आज शाम या मंगलवार सुबह तक पेयजल आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें