Big NewsUttarakhandUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में फिर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

weather alertउत्तराखंड में फिर एक बार मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में 29 और 30 तारीख को मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 तारीख को राज्य में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी भी हो सकती है। इसके चलते पहाड़ों में रहने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही ठंड में इजाफा हो सकता है। तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 24 से 29 तक का पूर्वानुमान जारी किया था। हालांकि गुरुवार और शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ की कम सक्रियता के चलते मौसम साफ रहा। बारिश और बर्फबारी से राहत रही लेकिन 29 और 30 को फिर एक बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें