Big NewsUttarakhand

किसानों की शिकायतों पर धान केंद्रों पर की छापेमारी

kisaan

उधमसिंहनगर जिले के खटीमा में धान क्रय केंद्रों में किसानों को धान की बिक्री में आ रही दिक्कतों की शिकायतों पर राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने धान क्रय केंद्रों पर छापेमारी की। राज किसान आयोग के उपाध्यक्ष से बरसात में भीगने के कारण कालेपन वाले धान को भी खरीदने के अधिकारियों को दिए निर्देश।

उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह किसानों की शिकायत पर खटीमा के धान क्रय केंद्रों पर छापा मारने पहुंचे। किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर किसानों से धान बेचने में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि विगत दिनों ही बरसात के कारण जहां जहां पर धान पानी में पूरी तरह डूब गया था उस जगह धान का रंग थोड़ा काला हो गया है जिस कारण सरकारी धान क्रय केंद्रों और कच्चे आढ़तियों द्वारा धान की बिक्री में दिक्कत आ रही है। जिस पर धान आयोग के उपाध्यक्ष ने एसएमआई खटीमा और एडीओ कोऑपरेटिव को निर्देशित किया कि जिन भी किसानों का धान थोड़ा काला आ रहा है उनको नियम अनुसार कटौती करवाकर उनका धान भी तत्काल तुलवाया जाए। क्योंकि सरकार की प्राथमिकता है जो भी किसान धान क्रय केंद्र पर अपना धान लेकर आएगा उसका धान हर हालत में तोला जाए।

वही मीडिया से वार्ता में राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह ने कहा कि कुछ किसानों द्वारा उन्हें शिकायत की गई थी कि उनका धाम थोड़ा सा काला है जिस कारण सरकारी धान क्रय केंद्रों पर उनका ध्यान नहीं तोड़ा जा रहा है जिस पर उन्होंने तत्काल मंडी समिति खटीमा में सरकारी धान क्रय केंद्र पर पहुंचकर उन किसानों का धान तुड़वाया है साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो भी किसान धान क्रय केंद्र पर अपना धान लेकर आयेगा उसका धान हर हालत में खरीदा जाएगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें