National

नए संसद भवन पर राहुल का तंज, संसद अहंकार की ईंटों से नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों से बनती है

कंग्रेस नेता राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी के नए संस भवन के उद्घाटन करने से खफा चल रहे हैं। वहीं आज उन्होनें नए संसद भवन और उसके उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर फिर से केंद्र सरकार पर तंज कसा है। राहुल ने केंद्र पर अहंकार और राष्ट्रपति के अपमान करने का आरोप लगाया है।

राहुल ने कसा केंद्र सरकार पर तंज

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि संसद संवैधानिक मूल्यों से बनती है, न कि अहंकार की ईंटों से। उन्होंने यह भी कहा कि कहा कि संसद के नए भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों नहीं कराया जाना और समारोह में भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया जाना देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है।

राहुल ने कहा इमारत नहीं नीयत बदलो

उन्होनें ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति से संसद का उद्घाटन न करवाना और न ही उन्हें समारोह में बुलाना – यह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान है। संसद अहंकार की ईंटों से नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों से बनती है।

राहुल के इस ट्वीट पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, ‘‘संसद में ‘लोकतंत्र’ की शहनाई बजनी चाहिए, लेकिन जब से स्वघोषित विश्वगुरु पधारे हैं ‘एकतंत्र’ की तोप चलाई जा रही है। इमारत नहीं, नीयत बदलो!’’

विपक्ष के 19 दलों ने किया बहिष्कार

बता दें कि 28 मई को संसद के नए भवन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे। जिसे लेकर विपक्ष के 19 दलों ने बुधवार को एलान किया कि वे संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का सामूहिक रूप से बहिष्कार करेंगे, क्योंकि इस सरकार के कार्यकाल में संसद से लोकतंत्र की आत्मा को निकाल दिया गया है और समारोह से राष्ट्रपति को दूर रखकर ‘अशोभनीय कृत्य’ किया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें