Dehradun NewsHighlight

शाहनवाज से राहुल बना डॉक्टर, देहरादून की युवती से सहारनपुर में किया दुष्कर्म

देहरादून : देहरादून की एक युवती को मुजफ्फरनगर के एक फिजियोथेरेपी डाक्टर ने पहले नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाया। शनिवार को उसने युवती को सहारनपुर में बुलाया और होटल में दुष्कर्म किया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि विकासनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरी सौंपते हुए कहा कि उसकी मुलाकात एक साल पहले मुजफ्फरनगर के छपार थानाक्षेत्र के गांव खोजा नंगला निवासी फिजियोथेरेपी डॉक्टर शाहनवाज से हुई थी। शाहनवाज ने अपना नाम फर्जी बताया था। युवती ने बताया कि युवक ने अपना नाम राहुल बताया था। दोनों की बातचीत होने लगी। शनिवार को शाहनवाज ने युवती को सहारनपुर में बुलाया। इसके बाद उन्होंने दिनभर एक मार्केट में खरीदारी की। युवती का आरोप है कि अधिक देर होने के कारण वह उसे दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया।

युवती का आरोप का है रात में ही उसे पता चला कि शाहनवाज हिंदू नहीं है वो मुस्लिम है। उसने शाहनवाज का विरोध किया। युवती ने रात में होटल में पुलिस को बुलाया। पुलिस ने शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया। सदर बाजार थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवती का मेडिकल भी करा दिया गया है। मंगलवार को युवती के बयान अदालत में कराए जाएंगे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें