NationalRahul Gandhi News
राहुल गांधी का नया ठिकाना, अब अपनी मां के साथ नहीं बल्कि यहां रहेंगे, जानें उनका नया पता

कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नया बंगला अब लुटियंस दिल्ली में होगा। दिल्ली के सुनहरी बाग रोड पर पहुंचर खुद प्रियंका गांधी ने उनके नए बंगले को देखा है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी का घर 12, तुगलक लेन, नई दिल्ली था।
सुनहरी बाग, बंगला नंबर 5 में रहेंगे राहुल
कहा जा रहा है कि राहुल गांधी अब सुनहरी बाग, बंगला नंबर 5 में रहेंगे। उन्हें केंद्रीय मंत्री के दर्जे वाला बंगला मिला है। फिलहाल राहुल गांधी अपनी मां, राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के साथ रहते हैं। उन्हें पिछली बार लोकसभा में सांसद के रुप में अयोग्य ठहराए जाने के बाद अपना 12 तुगलक लेन वाला बंगला खाली करना पड़ा था।