जम्मू कश्मीर और हरियाणा के बाद राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव की भी तैयारी शुरु कर दी है। 23 अक्टूबर से वह दिल्ली में कांग्रेस की न्याय यात्रा करेंगे। इस यात्रा में राहुल के अलावना प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए चार चरणों में यह यात्रा संपन्न होगी। मिली जानकारी के मुताबिक न्याय यात्रा के दौरान पार्टी दिल्ली में बीजेपी के तीन बार से जीत रहे सांसदों की असफलता को मुद्दा बनाएगी।
कांग्रेस पार्टी शीला दीक्षित सरकार के समय को याद दिलाते हुए मोदी सरकार, एलजी और आप के झगड़ों पर भी हमलावर होगी। साथी ही केजरीवाल सरकार और आप पार्टी पर शराब नीति, भ्रष्टाचार, विकास विरोधी के आरोपों को जोर-शोर से उठाएगी। इस दौरान आप सरकार को जुनझुना सरकार बताया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने फैसला लिया है कि पंजाब और हरियाणा की तर्ज पर दिल्ली में आप से गठबंधन नहीं करेगी।
करीब एक दर्जन एग्जिबिशन लगाएगी पार्टी
इसी के साथ कांग्रेस पार्टी आप सरकार पर हमला बोलने के लिए ऐसे तमाम मुद्दों पर करीब एक दर्जन एग्जिबिशन लगाएगी। साथ ही केस स्टडी भी जनता के सामने रखेगी। हालांकि, पार्टी ने साफ किया है कि केंद्र मे केजरीवाल इंडिय गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी।
चार चरणों में होगी यात्रा
- पहला चरण- 23 से 28 अक्टूबर
- दूसरा चरण- 4 नवंबर से 10 नवंबर
- तीसरा चरण- 12 नवंबर से 18 नवंबर
- चौथा चरण- 20 नवंबर से 28 नवंबर