HighlightNational

दिल्ली में उत्पात के बीच राहुल गांधी का ट्वीट, हिंसा को बताया गलत

किसानों की ट्रैक्टर परेड दिल्ली की सड़कों पर उत्पात का रूप ले चुकी है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को हिंसा हुई है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर इस हिंसा की निंदा की है। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा। देशहित में कृषि विरोधी काला कानून वापस लोग।

आपको बता दें कि दिल्ली में किसानों का ट्रैक्टर मार्च बड़े उत्पात में बदल गया। किसानों का एक गुट तय मार्ग से हटकर लाल किले की ओर कूच कर गया। वहां जमकर उत्पात मचाया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें