Big NewsRahul Gandhi NewsRudraprayag News

Rahul Gandhi in Kedarnath: शंकराचार्य समाधि स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी, पूजा-अर्चन कर लिया आशीर्वाद

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। राहुल गांधी तीन दिन केदारनाथ में प्रवास करेंगे। केदारनाथ दौरे के दूसरे दिन राहुल गांधी आदि गुरू शंकराचार्य के समाधि स्थल पर पहुंचे।

आदि गुरू शंकराचार्य की समाधि स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी केदारनाथ दौरे के दूसरे दिन आदि गुरू शंकराचार्य के समाधि स्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। बता दें कि केदारनाथ धाम में रविवार को राहुल गांधी संध्या आरती में शामिल हुए थे।

Rahul Gandhi in Kedarnath

केदारनाथ में भक्तों को चाय पिलाते नजर आए राहुल गांधी

केदारनाथ धाम में रविवार शाम राहुल गांधी अलग अंदाज में नजर आए। राहुल गांधी लाइन में लगे भक्तों को चाय पिलाते हुए नजर आए। इसके साथ ही राहुल गांधी ने शाम को संध्या आरती के बाद वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की।

KEDARNATH NEWS

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें